हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश अमेरिकी पर्यट...

    अमेरिकी पर्यटक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

    US tourist

    अमेरिकी पर्यटक (US tourist) 30 मई को टूरिस्ट वीजा पर आया था

    नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड में नैनीताल के भीमताल में एक अमेरिकी पर्यटक (US tourist) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पर्यटक का शव एक निजी होटल के कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पर्यटक (US tourist) का नाम स्टीफन डेनियल (65) है। वह एक निजी होटल में रूका हुआ था। वह 30 मई को टूरिस्ट वीजा पर यहां आया था। यह भी पता चला है कि वह अधिकांशत: भीमताल भ्रमण पर आता रहता था।

    निजी होटल के प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि पर्यटक (US tourist) की मौत के बारे में गुरुवार को जानकारी मिली। उसके दस्तावेजों से पता चलता है कि वह न्यूजर्सी का रहने वाला है।

    होटल कर्मी ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

    भीमताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वह मौके पर हैं और होटल के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। मामला विदेशी पर्यटक से जुड़े होने के कारण अधिकारी हर कोण से मामले की जांच कर रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें