हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें पाकिस्तान में...

    पाकिस्तान में चीनी कर्मचारियों की बस पर हमला

    Chinese Workers, Attack, Bus, Pakistan

    पांच घायल

    क्वेटा (एजेंसी)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में चीन के कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस पर शनिवार को आत्मघाती हमला हुआ जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी बलूच अलगाववादी संगठन ने ली है।

    पुलिस के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने इस घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटकों से भरे एक वहन का इस्तेमाल किया। कर्मचारियों की बस के कार्यस्थल पर पहुंचे ही आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन में विस्फोट कर दिया। क्वेटा शहर से 340 किलोमीटर दूर स्थित दालबंदीन में हुए इस हमले की जिम्मेदारी अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें