हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केरल में बाढ़ ...

    केरल में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें मोदी: राहुल

    Rahul Gandhi To Modi

    नयी दिल्ली (एजेंसी) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में बाढ के कारण हुई तबाही को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।(Rahul Gandhi To Modi) गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, प्रिय प्रधानमंत्री, कृपया बिना देरी किये केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। हमारे करोड़ों लोगों का जीवन, आजविका और भविष्य दांव पर है।

    इससे पहले गांधी ने एक ट्वीट कर मोदी से बाढ़ प्रभावित केरल को विशेष मदद देने का अनुरोध किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, केरल बहुत दुख में हैं। मैनें प्रधानमंत्री से बात की है और उनसे सेना तथा नौसेना के जवानों की तैनाती बढ़ाने का अनुरोध किया है। मैंने उनसे कहा है कि यह संकटपूर्ण स्थिति है।

    राज्य के इतिहास में यह सबसे भयानक बाढ़ है इसलिए राज्य को विशेष मदद देनी चाहिए। इस बीच मोदी ने बाढ़ की आपदा से जूझ रहे केरल को 500 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य में शनिवार को केरल में कुछ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ के कारण हुई असामयिक मौतों और संपत्तियों के नुकसान पर गहरा दुख जताया।

    राज्य में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे मोदी ने एक समीक्षा बैठक की। मौसम में सुधार के बाद उन्होंने बाढ़्र से प्रभावित कुछ इलाकों का हवाई सर्वे किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।