हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी: जहरीली ...

    यूपी: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मृत्यु

    Shamli UP

    शामली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli UP) में कथित रुप से जहरीली शराब पीने से पिछले 48 घंटों के दौरान पांच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई लोग बीमार हैं।

    पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि ग्रामीणों के अनुसार झिंझाना क्षेत्र में कच्ची एवं मिलावटी शराब पीने से पांच लोगों की मृत्यु हुई है। कमालपुर गांव में देर रात दो लोगों की मौत कच्ची शराब के सेवन करने से बताई जा रही है।

    मंगलवार को भी तीन लोगों की मौत शराब का सेवन करने से हुई थी। उन्होेंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। कच्ची शराब पीने से हालत बिगड़ने पर कम से कम पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कुमार ने बताया कि मृतकों में शराब माफिया जग्गा सिंह के अलावा धमार्पाल, इन्द्र, राजकुमार, संजय शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार सभी लोग शराब माफिया जग्गा सिंह के घर पर बैठकर ही शराब का सेवन करते थे।

    शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गये। उपचार के दौरान एक-एक कर पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।