हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कश्मीर में भा...

    कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या अमित शाह ने जताया दुख

    BJP worker

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पार्टी के एक कार्यकर्ता (BJP worker) की अपहरण के बाद हत्या को लेकर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘हिंसा का सफर’ लंबे समय तक नहीं चलेगा।

    शाह ने ट्वीट कर कहा है, ‘पुलवामा में भाजपा कार्यकर्ता शाबिर अहमद की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस तरह का कृत्य निंदनीय है। आतंकवादी कश्मीर के युवकों को बेहतर भविष्य का विकल्प चुनने से नहीं रोक सकते।

    गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पुलिस को सूचना मिली थी कि भाजपा कार्यकर्ता (BJP worker) शाबिर अहमद भट्ट कल शाम से अपने गांव पाठन से लापता है। इसके बाद की गई खोजबीन में कचरे के ढेर में पड़ा एक शव मिला और जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि यह शव लापता हुए शाबिर का था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।