हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश मोदी का गुजरा...

    मोदी का गुजरात दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    Narendra Modi

    गुजरात फारेंसिक साइंस यूनिर्विसटी के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

    दिल्ली (सच कहूँ) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। यहां वे वलसाड जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और एक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का जूनागढ़ में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने का कार्यक्रम है। वे गांधीनगर में गुजरात फारेंसिक साइंस यूनिर्विसटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे ।

    राजभवन में श्रीसोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में भी लेगे हिस्सा

    मोदी का गांधीनगर में राजभवन में श्रीसोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के एक न्यासी हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुजरात में एक लाख से अधिक मकान तैयार हो गये हैं । इस कार्यक्रम के तहत लाभार्थी 26 जिलों में सामूहिक गृह प्रवेश का उत्सव मनायेंगे। वलसाड के कार्यक्रम में इस योजना के तहत पांच जिलों वलसाड, नवसारी, तापी, सूरत और डांग जिले के लाभार्थी जुटेंगे। शेष जिलों के लाभार्थी वीडियो लिंक के माध्यम से वलसाड में आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

    जूनागढ़ में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

    प्रधानमंत्री जूनागढ़ में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें एक सरकारी अस्पताल, जूनागढ़ नगर निगम की 13 परियोजनाओं और खोखर्दा में एक दुग्ध संबद्र्धन संयंत्र का उद्घाटन शामिल है। वह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गांधीनगर राजभवन में श्रीसोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में मोदी समेत सभी सात न्यासी हिस्सा लेंगे। इस ट्रस्ट के अन्य न्यासियों में केशुभाई पटेल, लालकृष्ण आडवाणी, हर्षवद्र्धन नेवतिया, जे डी परमार शामिल हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें