हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दर्दनाक हादसा...

    दर्दनाक हादसा: जौनपुर में सांप ने बेटे को काटा

    Jaunpur

    सदमे से मां की मृत्यु, बेटे ने भी दम तोड़ा

    जौनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर(Jaunpur)जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में सांप के काटने के बाद बेटे की गंभीर हालत की सुनकर मां की सदमे से मृत्यु हो गई जबकि बाद में बेटे ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मछलीशहर इलाके में कोढ़ा निवासी मुलायम बिंद का 25 वर्षीय बेटा शाम के समय शौच के लिए खेत की ओर गया था। रास्ते में उसे जहरीले सांप ने डस लिया। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। बेटे की हालत गंभीर होने की सूचना पर उसकी मां गीता देवी (55) की सदमे के कारण मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मां की मृत्यु के बाद एक निजी अस्पताल में देर रात बेटे की भी मृत्यु हो गई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।