हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बहराइच में दव...

    बहराइच में दवा गोदाम में लगी आग, करोड़ों का माल स्वाहा

    Bahraich

    बहराइच (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बहराइच (Bahraich) के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक औषधि गोदाम में शुक्रवार को लगी आग से करीब दो करोड़ का सामान जल कर स्वाहा हो गया।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि छावनी बाजार निवासी दवा व्यवसायी रतन कुमार बंसल की फर्म के गोदाम में अज्ञात कारणो से आग लग गयी। गोदाम के ऊपरी हिस्से में आवास होने के कारण वहां रखा घरेलू सिलेंडर फट गया जिससे बुरी तरह फैली।

    आग से गोदाम और घर में रखा सारा सामान जलाकर खाक कर हो गया।

    रतन के पुत्र नितिन अग्रवाल की सूचना पर अग्निशमन दल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का घंटो प्रयास किया लेकिन असफल रहने पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।