हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home अन्य खबरें भ्रष्टाचार का...

    भ्रष्टाचार का डूबता जहाज है कांग्रेस : नकवी

    Corruption, vessel, Congress,  Naqvi, topnews

    इसकी सवारी करने वाले राजनीतिक दलों का डूबना तय||Congress party is Sinking ship

    इलाहाबाद, एजेंसी। कांग्रेस को भ्रष्टाचार का डूबता हुआ जहाज करार देते  (Congress party is Sinking ship ) हुये केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को कहा कि इसकी सवारी करने वाले राजनीतिक दलों का डूबना तय है। नकवी ने शनिवार देर शाम यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का डूबता हुआ ऐसा क्रूज है जिस पर कोई भी बैठेगा, डूबेगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) इस करप्शन क्रूज पर बैठ गयी थी, उसका क्या हाल हुआ, सर्वविदित है। पश्चिम बंगाल में वामपंथी दल इस क्रूज पर सवारी करने लगे थे, उनका क्या हश्र हुआ।

    भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के बीच इस बंद का कोई औचित्य नही||Congress party is Sinking ship

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर तंज कसते हुये उन्होने कहा कि जो लाेग सियासी पाखण्ड करके देश के विकास में पलीता लगाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं उनको कभी सफलता नहीं मिलेगी। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक पाखण्ड का पर्यायवाची बन गयी है। कांग्रेस के शासनकाल में मंहगाई दर 11 फीसदी से अधिक थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद नाकामयाबियों के निशान को मिटाते हुए कामयाबी के कदम आगे बढाये और उस 11 फीसदी से अधिक मंहगाई दर को चार प्रतिशत के आस-पास लाकर खड़ा कर दिया। श्री नकवी ने स्वीकार किया कि अन्तर्राष्ट्रीय समेत अन्य कारणों से मंहगाई दर में इजाफा हुआ है हालांकि इसे जल्द ही नियंत्रित कर लिया जायेगा।  मंहगाई, बेरोजगारी और राफेल घोटाले को लेकर 10 सितम्बर को कांग्रेस के “भारत बन्द” के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों को पछाड़ते हुए भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के बीच इस बंद का कोई औचित्य नही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।