हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    आईएस ने ली अफगानिस्तान आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी

    Afghanistan's suicide bombing

    काहिरा (एजेंसी)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आत्मघाती हमले Afghanistan’s suicide bombing की जिम्मेदारी ली है।

    आईएस की समाचार एजेंसी अमाक ने यह जानकारी दी। आईएस ने हालांकि अपने दावे को पुख्ता करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है। रविवार को अफगानिस्तान के काबुल के पास एक आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोग मारे गये और 25 अन्य घायल हो गये थे।

    सरकार के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने बताया कि आत्मघाती हमले के बाद से सात शव और 25 घायलों को हमला स्थल से अस्पताल ले जाया गया। मजरोह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने राजनीतिक एवं सैन्य नेता अहमद शाह मसूद की पुण्यतिथि पर निकाले गये जुलूस के पास इस धमाके को अंजाम दिया।

    पुलिस ने एक अन्य आत्मघाती हमलावर को उस समय गोली मार दी जब वह स्वयं को विस्फोट से उड़ाने वाला था। मसूद 1979 से 1989 तक अफगानिस्तान में चलने वाले सोवियत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के विरुद्ध लड़ने वाले मुख्य व्यक्ति थे। बाद में वह कट्टरपंथी तालिबान के विरुद्ध लड़ने वाले गुटों के भी सरदार रहे थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।