हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    अमेरिका के मैसाचुसेट्स में गैस धमाका, 6 घायल

    America

    एंडोवर/मैसाचुसेट्स (एजेंसी)। अमेरिका (America)में मैसाचुसेट्स प्रांत के बोस्टन शहर के नजदीक गुरुवार को एक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन टूटने के बाद हुए कई दर्जन गैस धमाकों के कारण तीन कस्बों को भारी नुकसान होने के साथ कम से कम छह लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक गैस धमाकों के कारण सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा रहा है।

    स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर जारी तस्वीरों में मैसाचुसेट्स की राजधानी बोस्टन से करीब 40 किलोमीटर दूर उत्तर में लॉरेंस, एंडोवर और उत्तरी एंडोवर में दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग से जूझते हुए देखा जा सकता है। सिलसिलेवार गैस धमाकों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र की बिजली काट दी गयी है और इलाके में गैस पाइपलाइन सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। यह कदम गैस धमाकों को बढ़ने से रोकने के लिए उठाए गए हैं। घायल लोगों को लॉरेंस जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।