हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भारतीय सीमा म...

    भारतीय सीमा में घुसपैठ करने पर एक पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

    Jaisalmer

    युवक को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने पर सीमा पर स्तंभ संख्या 616 के पास पकड़ा | Jaisalmer

    जोधपुर(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने एक पाकिस्तानी युवक को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस युवक को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने पर सीमा पर स्तंभ संख्या 616 के पास पकड़ा।

    वह तारबंदी फांदने का प्रयास कर रहा था कि क्षेत्र में गश्त लगा रहे बीएसएफ की 139वीं वाहिनी के जवानों ने उसे देख लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पाकिस्तान में सियालकोट का रहने वाला मोहम्मद इकबाल है। उसने भारतीय सीमा में प्रवेश का कोई कारण नहीं बताया। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद हुई है। पूछताछ के पश्चात बीएसएफ ने उसे रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया जहां सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करेगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो