हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home देश नवजात का शव ब...

    नवजात का शव बरामद

    Jabalpur MP

    नवजात बालक का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला | Jabalpur MP

    जबलपुर(सच कहूँ न्यूज)। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर (Jabalpur MP) में आज एक नवजात शिशु का शव सुलभ शौचालय के पास बरामद हुआ। संजीवनी नगर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय कछपुरा पुल स्थित सुलभ शौचालय के पास एक नवजात बालक का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला।

    नवजात की मां की तलाश की जा रही है। इसी प्रकार खमरिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले घर से खदान जाने को कहकर गये गुमशुदा युवक ग्राम अमझर निवासी दिलीप यादव (22) का शव अमझर तालाब में उतरता पाया गया। पनागर थाना क्षेत्र में कल रेलवे लाइन पार करते में एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी देवेंद्र बडगैया (70) के तौर पर हुई है। वे रोजाना की तरह कल शाम भी सैर के लिए निकले थे, तभी कटनी-इटारसी ट्रेन से कट जाने से उनकी मौत हो गई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो