हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुलिस ने की च...

    पुलिस ने की चोरी की बाइकों सहित आरोपी काबू

    Police, Accused

    अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।

    शहर पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे मंगा सिंह उर्फ मंगा को प्रॉटक्शन वारंट पर लाकर एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार 21 सितबर 2018 को वार्ड नम्बर 9 निवासी राजेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। जिस पर राजेंद्र सिंह ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था।

    पुलिस ने कुछ दिन पहले मंगा सिंह उर्फ मंगा तथा इसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर चोरी किए हुए 16 मोटरसाइकिल बरामद किए थे। पुलिस ने मंगा सिंह उर्फ मंगा को प्राटक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पूछताछ की तो, पूछताछ में मंगा सिंह की निशानदेही पर ए माइनर के पास मोटरसाइकिल बरामद की गई। मंगासिंह ने पुलिस ने बताया कि वह चोरी कर मोटरसाइकिल बेच दिया करता था, लेकिन मंदी के चलते यह मोटरसाइकिल नहीं बिक पाई जिसे उन्होंने उक्त स्थान पर छिपा दिया था। सहायक पुलिस निरीक्षक सोहनराम घोड़ेला ने बताया कि उक्त आरोपी पर मोटरसाइकिल तथा ट्रैक्टर चोरी के कई मुकद्में चल रहे हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।