हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More

    श्रीलंका में एक कब्र से निकले 230 कंकाल

    Skeleton, Rrave, Sri Lanka

    खुदार्इ मिला कंकालों का जखीरा

    कानपुर (एजेंसी)। ये चौंकाने वाली खबर श्रीलंका के मन्नार कस्बे से आ रही है। यहां साल की शुरूआत में एक विशाल कब्र के बारे में पता चला था अब इसमें से 230 से ज्यादा कंकाल बरामद होने की सूचना से हलचल मच गर्इ है। ये इलाका इतनी तादात में कंकाल मिलने के बाद से पूरे देश में ही नहीं दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अब स्थानीय अदालत ने इस जगह की विस्तृत खुदाई का आदेश दिया है।

    पुरानी इमारत तोड़ कर हो रहा था नया निर्माण

    जिस जगह पर ये कब्र मिली थी पहले यहां पर एक सहकारी डिपो था। ये स्थान मुख्य बस अड्डे के पास है। डिपो को तोड़ कर इस साल अगस्त में नई इमारत की नींव रखने के लिए खुदाई प्रारंभ हुर्इ थी। उसी समय मजदूरों को यहां मानव अवशेष मिले थे। अब इनकी इतनी ज्यादा संख्या में मिलने पर लोग हैरान रह गए हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि ये कंकाल किनके हैं और इनकी मौत कैसे हुई थी।

    सबसे बड़ी कब्र

    यहा के केलानिया विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक पुरातत्विद खुदार्इ करने वालों के दल का नेतृत्व कर रहे राज सोमदेव की मानें तो अब तक उन्हें 230 से ज्यादा कंकाल मिल चुके हैं आैर ये संख्या बढ़ भी सकती है। उनका कहना है कि उनके अनुभव के हिसाब से यह अब तक की सबसे बड़ी कब्र है जिसे खोद कर निकाला गया है। उन्होंने ये भी बताया कि मानव अवशेषों के अलावा, वहां से चीनी मिट्टी के बरतन, मिट्टी की कुछ आकृतियां और धातु के सामान भी मिले हैं। इसके अलावा कुछ कंकालों ने आभूषण भी पहने हुए थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।