हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home रंगमंच जोधपुर में शा...

    जोधपुर में शादी और दिल्ली में रिसेप्शन के बाद निक संग मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा

    Priyanka Chopra Returns To Mumbai After Marrying In Jodhpur

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रिसेप्शन में पहुंचे और इस नवविवाहित जोड़ी को बधाई दी थी

    मुंबई, एजेंसी। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर लंबे समय से सुर्ख़ियों में हैं। लेटेस्ट अपडेट (Priyanka Chopra Returns To Mumbai After Marrying In Jodhpur) यह है कि प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ बुधवार देर रात मुंबई लौट आई हैं। हालांकि, इस दौरान प्रियंका और निक के साथ उनके परिवार का कोई और सदस्य नज़र नहीं आया। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के बाद जोधपुर से दिल्ली पहुंचे थे। जहां पर मंगलवार 4 दिसंबर को एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।जिसमें कई दिग्गज मेहमान शामिल हुए थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रिसेप्शन में पहुंचे और इस नवविवाहित जोड़ी को बधाई दी थी।

    मंगलवार 4 दिसंबर को एक भव्य रिसेप्शन का किया गया था आयोजन

    बहरहाल, प्रियंका और निक की शादी पर इंडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया की भी लगातार नज़रें टिकी रहीं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका ने अपनी लगन और मेहनत से अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड की राह पर चल पड़ी प्रियंका की फैन फॉलोविंग में भी ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।