हमसे जुड़े

Follow us

21.5 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश भाजपा विधान प...

    भाजपा विधान पार्षद् सूरजनंदन कुशवाहा का निधन

    Suraj Nandan Kushwaha

    पटना 29 दिसंबर (वार्ता)

    बिहार विधान परिषद् में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सूरजनंदन कुशवाहा का आज तड़के निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। कुशवाहा कल ही श्रीलंका के दौरे से यहां लौटे थे। इसके बाद एक समारोह में शामिल होकर देर रात राजधानी पटना के बाजार समिति स्थित आवास पर पहुंचे। इसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।

    कुशवाहा का अंतिम संस्कार आज ही पटना के गुलबी घाट स्थित गंगा तट पर किया जाएगा। मुखग्नि उनके पुत्र देंगे। उनके असामयिक निधन का समाचार सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति हारुण रशीद के साथ ही नीतीश मंत्रिमंडल के कई मंत्री श्री कुशवाहा के बाजार समिति स्थित आवास पर पहुंचे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच चुके हैं।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।