हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    पाकिस्‍तान: मस्जिद के बाहर जबरदस्‍त धमाका, कार के परखच्‍चे

    Pakistan,  Explosion, Outside, Mosque

    घायलों को नकदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया

    पेशावर(एजेंसी)। पेशावर के सद्दार क्षेत्र में स्थित काली बाड़ी मार्केट एक जबरदस्‍त धमाका हुआ है, जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल हैं। शनिवार सुबह हुए इस धमाके की आवाज को काफी दूर तक सुना गया।खबरों में मुताबिक, पुलिस ने बताया कि विस्‍फोटक एक कार में रखे गए थे। इस कार को एक मस्जिद के नजदीक खड़ा किया गया था। धमाके में इस कार के परखच्‍चे उड़ गए। वहीं नजदीक की एक दुकान भी धमाके में पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो गई।

    धमाका जिस वक्‍त हुआ, उस समय ज्‍यादातर दुकाने बंद थीं। पुलिस का कहना है कि घायलों को नकदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की जांच शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक इस धमाके की जिम्‍मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें