हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सरसा-फतेहाबाद...

    सरसा-फतेहाबाद में बापू जी को दी श्रद्धांजलि

    Tribute, Bapu ji, Sirsa, Fatehabad

    भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम नायक थे बापू: शर्म

    • -ईरा गु्रप की महिलाओं ने रोपित किए 205 गुलाब के पौधे
    • -नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों सहित स्टॉफ ने ली कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म करने की शपथ

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अनाजमंडी के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा सहित अनेक गणमान्यजनों ने बापू की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया। शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक नेता थे। सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में एक आदर्श के रूप में देखे जाते हैं जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर प्रवीण बागला, सचिव मार्किट कमेटी विकास सेतिया, उत्तम सिंह ग्रोवर, सुरेश गोयल, सुरेश तोला आदि उपस्थित थे। उधर गांधी जी की पुण्यतिथि पर ईरा ग्रुप महिला मंडल की महिलाओं ने 205 गुलाब के पौधे लगाए। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सिविल सर्जन डॉ. गोविंद गुप्ता की अध्यक्षता में एंटी लेप्रोरेसी-डे मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

    आर्यभट्ट के बच्चों ने किया गांधी को नमन्

    फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इससे पूर्व प्रार्थना सभा में बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के उप प्राचार्य केके अरोड़ा ने महात्मा गांधी की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गान्धी है।

    उनका जन्म गुजरात के एक तटीय शहर पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था।गांधी जी ने असहयोग, अहिंसा तथा शांतिपूर्ण प्रतिकार को अंग्रेजों के खिलाफÞ शस्त्र के रुप में इस्तेमाल किया तथा देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी सक्रिय राजनीति से दूर रहे लेकिन स्वतंत्रता के लिए उन्होंने सभी को एकजुट करने का काम किया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों और स्टॉफ सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।