हमसे जुड़े

Follow us

24.3 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश गांधी की धरती...

    गांधी की धरती से चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में कांग्रेस

    Lok Sabha, Elections

    अहमदाबाद(sach kahoon)। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक 58 साल बाद आज गुजरात के गांधीनगर में हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्षता सोनिया गांधी, नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व कई दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हो रहे है। कांग्रेस की कार्यकारणी की बैठक के बाद गांधीनगर के अडालज में जय किसान जय जवान के बैनर तले जनसंकल्प रैली का भी आयोजन किया गया है। जहां पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे।

    ये है कार्यक्रम

    मंगलवार सुबह 8.55 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनियां गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आयेंगे। 9.30 बजे सभी कांग्रेसी नेता शाहीबाग सरकीट हाउस पहुचेंगे। 9.50 बजे साबरमती गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।

    इसके बाद 10.30 शाहीबाग शहीद स्मारक में कांग्रेसी नेताओं द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। इसके बाद 10.50 बजे सरदार पटेल स्मारक शाहीबाग में कांग्रेस की कार्यकारणी की बैठक होगी। इसके बाद 1.40 बजे लंच करने के बाद सभी नेता गांधीनगर के अडालज में स्थित त्रिमंदिर मैदान में पहुंचकर जय जवान जय किसान के बैनर तले आयोजित जनसंकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।