हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home खेल आईसीसी टी-20 ...

    आईसीसी टी-20 रैंकिंग: लोकेश राहुल टॉप-5 में पहुंचे

    ICC T20 ranking: Lokesh Rahul reached top-5

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 97 रन बनाने वाले राहुल को एक स्थान का फायदा

    दुबई। लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में खत्म हुई टी-20 सीरीज में शानदार पारियां खेलने की बदौलत आईसीसी की ताजा टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव एक पायदान फिसलकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप को दो टी-20 मैच की सीरीज में आराम दिया गया था। टी-20 टीम रैंकिंग में भारत दूसरे नंबर पर बना हुआ है। उसके 122 रेटिंग अंक हैं। 135 रेटिंग अंक के साथ पाकिस्तान पहले नंबर पर है। इंग्लैंड तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ा है। वेस्टइंडीज की टीम 7वें नंबर पर बनी हुई है।

    पाकिस्तान के बाबर आजम टॉप टी-20 बल्लेबाज

    टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल तथा एरॉन फिंच क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के जॉनी बेयर्स्टो 445 अंकों के साथ 55वें स्थान पर आ गए हैं। बेयर्स्टो ने इससे पहले रैंकिंग में इतने अंक कभी हासिल नहीं किए। सैम बिलिंग्स को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। उन्होंने 56 स्थान की छलांग लगाई है। अब वे 84वें स्थान पर आ गए हैं।

    अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर बरकरार

    गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप 5वें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के शादाब खान, इंग्लैंड के आदिल राशिद और पाकिस्तान के इमाद वसीम क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।