हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें नाइजीरिया में...

    नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 17 की हत्या की

    Nigeria

    लागोस (एजेंसी)

    नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कडूना में अज्ञात बंदूकधारियों ने जन रूवा गांव पर हमले के बाद एक स्थानीय सतर्क समूह के 17 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। नाइजीरिया पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता याकूब साबो ने बताया कि सशस्त्र लोगों के एक समूह ने गांव में प्रवेश किया और कई गायों को चुरा लिया।

    उन्होंने कहा कि गांव के सतर्कता समूह की एक टीम ने अपराधियों का पीछा किया और अपराधियों को जंगल के काफी अंदर तक पहुंचा दिया। इस बीच बंदूकधारियों ने सतर्कता समूह की टीम पर गोलीबारी की जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि शुरू में पुरुषों के 15 शवों को बरामद किया गया और बाद में दो शव मिले थे। राज्य के पुलिस आयुक्त अहमद अब्दुर्रहमान ने हत्या की निंदा की और अपराधियों को पकड़ने का दावा किया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।