हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश जातिगत समीकरण...

    जातिगत समीकरण: 6 सीटों पर नए चेहरे उतार सकती है भाजपा

    bharatiya janata party

    पूर्व सांसद अरंविद शर्मा के शामिल होने पर करनाल या रोहतक सीट से उतारने की बनी चर्चा

    सच कहूँ/ नवीन मलिक रोहतक। प्रदेश में लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटे जीतने को लेकर भाजपा ने पूरी रणनीति तय की है। इस बार पार्टी पांच या छह सीटो पर नए चेहरे उतार सकती है। इसके लिए चुनाव कार्यसमिति ने भी हरी झंडी दे दी है। बकायदा भाजपा इसके लिए पैनल तैयार करने में जुटी है और यह भी माना जा रहा है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

    दूसरी और कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा चुनाव प्रचार शुरू करने पर भाजपा मुख्यालय में हलचल तेज है कि प्रत्याशियों की जल्द से जल्द घोषणा की जाए और इसके लिए प्रदेश पार्टी कार्यालय में संगठन व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डेरा डाल लिया है। भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भटृट, लोकसभा चुनाव सहप्रभारी विश्वास सांरग पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ रणनीति बनाने में जुटे हुए है, जबकि प्रदेश के मामलो को लेकर लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र दिल्ली दंगल संभाले हुए है।

    बताया जा रहा है कि भाजपा प्रभारी अनिल जैन व कलराज मिश्र के सम्पर्क से ही शुक्रवार को पूर्व सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हुए है, जबकि चर्चा यह थी कि अरविंद शर्मा कांग्रेस का दामन थाम सकते है, लेकिन ऐन वक्त पर भाजपा ने शर्मा को पार्टी में शामिल करके मास्टर स्टोक मारा है। रोहतक, हिसार, सिरसा, कुरूक्षेत्र, अम्बाला व सोनीपत के लिए भाजपा नए चेहरो की तलाश में जुटी है। संभावना यह जताई जा रही है कि भाजपा में शामिल हुए अरविंद शर्मा रोहतक से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हंै। रोहतक सीट पर प्रत्याशी को लेकर पेंच फंसा हुआ है। रोहतक सीट पर तीन मजबूत जाट प्रत्याशी और छह गैर जाट प्रत्याशी भाजपा के पास है और अब जातिगत समीकरणों को देखते हुए मंथन चल रहा है।

    रोहतक, सरसा, कु रुक्षेत्र, हिसार, सोनीपत और अम्बाला पर मंथन

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा के सह प्रभारी विश्वास सारंग की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की कई बार बैठकें हो चुकी हंै और अभी भी बैठको का दौर जारी है। बैठकों में विशेष तौर पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भठ, प्रदेशभर से सभी महामंत्री और सीएम किचन के कुछ खास लोग मौजूद रहते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार दस में से छह सीटों पर नए चेहरे उतारने की तैयारी में है। रोहतक, सरसा, कुरुक्षेत्र, हिसार, अम्बाला पर तो नए चेहरे उतारने लगभग तय है। इन सभी सीटों को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है। भाजपा के सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि पांच की जगह छह सीटों पर इस बार नए चेहरे होंगे और उनके पैनल तैयार कर लिये गए है, जिन्हें जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति की मुहर के बाद केंद्रीय समिति को भेजा जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।