हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आठ बार से इंद...

    आठ बार से इंदौर में जीत रही हैं सुमित्रा महाजन

    Sumitra Mahajan

    2004 में कांग्रेस के रामेश्वर पटेल को पराजित किया था

    इंदौर (एजेंसी)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण इंदौर सीट पर पिछली (Sumitra Mahajan) आठ बार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में लगातार चुनाव जीत रही हैं। शैक्षणिक, लोक स्वास्थ्य, फैशन हब के रूप में प्रसिद्ध और 23 लाख से अधिक मतदाताओं वाली इंदौर सीट पर अब तक हुये चुनावों में पांच बार कांग्रेस और आठ बार भाजपा जीती है जबकि दो बार इस सीट से अन्य दलों के उम्मीदवार विजयी रहे। इंदौर शहर की पांच विधानसभा सीटों और इंदौर ग्रामीण की तीन विधानसभा सीटों से मिलकर बने इंदौर संसदीय क्षेत्र को प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है। श्रीमती महाजन ने यहां से अपना पहला लोकसभा चुनाव 1989 में लड़ा था।

    अपने संसदीय क्षेत्र में ‘ताई’ के नाम से पहचानी जाने वाली श्रीमती महाजन ने 1991 में कांग्रेस के ललित जैन को 80 हजार से अधिक (Sumitra Mahajan) मतों से, 1996 में कांग्रेस के मधुकर वर्मा को एक लाख से अधिक मतों से, 1998 में कांग्रेस के ही पंकज सिंघवी को 49852 मतों से, 1999 में कांग्रेस के महेश जोशी को एक लाख 31 हजार से अधिक मतों से, 2004 में कांग्रेस के रामेश्वर पटेल को एक लाख 93 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।