हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश मुर्गीफार्म स...

    मुर्गीफार्म से 66 कार्टन विदेशी शराब बरामद

    Foreign Liquor

    हाजीपुर (एजेंसी)

    बिहार में वैशाली जिले के बेलसर पुलिस आउट पोस्ट के मखुआ गांव स्थित मुर्गीफार्म से पुलिस ने कल देर रात 66 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि मखुआ गांव स्थित सरोज सिंह के मुर्गीफार्म में शराब छुपाकर रखी गयी है। इसी आधार पर पुलिस ने कल देर रात मुर्गीफार्म में छापेमारी कर हरियाणा निर्मित 66 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की भनक मिलते ही सरोज सिंह फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।