हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मुलायम परिवार...

    मुलायम परिवार में भाजपा की सेंधमारी

    Mulayam family

    बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह भाजपा में शामिल

    बदायूं (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की बदायूं संसदीय सीट से मौजूदा सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने अपने बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह से रिश्ते तोड़ लिये हैं। धर्मेंद्र यादव ने यह कदम अनुजेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद उठाया। इस बारे में अपने बयान में यादव ने कहा है कि उन्हें अनुजेश के भाजपा में शामिल होने की जानकारी मीडिया से मिली। उन्होंने कहा है कि मीडिया ने श्री सिंह को उनका बहनोई बताया है लेकिन भाजपा के किसी भी नेता से उनका कभी भी कोई संबंध नहीं हो सकता। उन्होंने आगे लिखा है कि सिंह से अब उनका कोई संबंध नहीं है और भविष्य में मीडिया उन्हें रिश्तेदार के रूप में प्रस्तुत न करे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।