हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    लंदन: वेस्टमिंस्टर कोर्ट की जज ने पूछा- क्या नीरव को भी माल्या वाले बैरक में रखा जाएगा

    nirav modi

    नीरव की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान जज के सवाल से कोर्ट का माहौल हल्का हुआ

    लंदन। नीरव मोदी (48) की जमानत अर्जी पर सुनवाई जैसे गंभीर मामले के दौरान शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने पूछा कि अगर नीरव का भारत प्रत्यर्पण होगा तो क्या उसे भी उसी बैरक में रखा जाएगा जिसमें विजय माल्या को रखा जाना है।

    मुंबई की आर्थर रोड जेल में माल्या के लिए तैयार हुआ है बैरक

    दिसंबर में विजय माल्या के प्रत्यर्पण का फैसला देने वाली जज एम्मा ने सुनवाई शुरू होते ही कहा कि इस मामले में बहुत कुछ जाना-पहचाना सा महसूस हो रहा है। जज ने यह पुष्टि करनी चाही कि नीरव को भारत की किस जेल में रखा जाएगा।

    भारत की ओर से बहस में शामिल क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के वकील ने जज के सवाल पर कहा कि नीरव का प्रत्यर्पण होने पर उसे मुंबई ले जाया जाएगा। वाकई ऐसा भी संभव है कि उसे ऑर्थर रोड जेल में ही रखा जाए जहां विजय माल्या के लिए बैरक तैयार किया गया है। इसके बाद जज ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि नीरव को भी माल्या वाले बैरक में ही रखा जा सकता है। हमें पता है उसमें जगह है।

    माल्या के प्रत्यर्पण पर सुनवाई के दौरान हमने भारत की ओर पेश जेल के बैरक का वीडियो देखा था। नीरव मोदी ने शुक्रवार को दूसरी बार वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने अपील खारिज कर दी। अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। अगली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीरव की पेशी होगी। 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव को लंदन पुलिस ने 19 मार्च को गिरफ्तार किया था। भारत की अपील पर वेस्टमिंस्टर अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।