हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शाह के खिलाफ ...

    शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सी जे चावड़ा को मैदान में उतारा

    Congress

    नयी दिल्ली (एजेंसी)

    कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ गांधीनगर लोकसभा सीट से गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी जे चावड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चावड़ा गांधीनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को रांची से जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर को पटियाला और पवन के बंसल को चंडीगढ़ से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

    कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में पंजाब से छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, कर्नाटक से दो, ओडिशा से दो, हिमाचल प्रदेश से एक, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से एक और दादरा नागर हवेली से एक उम्मीदवार की घोषणा की है। कांग्रेस की इस सूची में पंजाब के गुरुदासपुर से सुनिल जाखड़ जबकि अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला और लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू का नाम शामिल है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।