हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नीतीश बोले: ल...

    नीतीश बोले: लालू जेल से फोन पर सियासत करते हैं, फिर उनके कमरे की 4 दिन में दूसरी बार तलाशी हुई

    Lalu Prasad Yadav
    • चारा घोटाले के दोषी Lalu Prasad Yadav पिछले साल 30 अगस्त से रांची के रिम्स में इलाज करा रहे हैं
    • मंगलवार को उनके पेइंग वार्ड की पुलिस ने आधा घंटे तलाशी ली
    • बिहार में यह पहला लोकसभा चुनाव है, जब राजद लालू की अनुपस्थिति में चुनाव लड़ रही है

    रांची (एजेंसी) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) जेल से फोन पर सियासत करते हैं। इसके बाद रांची जिला प्रशासन हरकत में आया और रिम्स में भर्ती लालू के पेइंग वार्ड (नंबर-10) की आधे घंटे तक तलाशी ली। लालू के वार्ड की यह चार दिनों में दूसरी तलाशी थी। हालांकि, अधिकारियों को जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। तलाशी के बाद पुलिस अधिकारियों ने रिम्स के निदेशक दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और सुरक्षा को लेकर सुझाव दिए। तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया गया कि बिना जेल सुपरिटेंडेंट की अनुमति के कोई भी वार्ड में प्रवेश नहीं कर सकता।

    7 महीने से अस्पताल में भर्ती हैं Lalu Prasad Yadav

    लालू पिछले साल अगस्त से ही खराब स्वास्थ्य के चलते रिम्स में भर्ती हैं। चारा घोटाला में दोषी पाए जाने के बाद यह पहली बार है जब राजद उनके बिना लोकसभा चुनाव में उतर रही है। पार्टी की कमान फिलहाल उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं। बिहार में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं। नतीजे 23 मई को आएंगे।

    सिर्फ दो लोगों को साथ रहने की है अनुमति

    • लालू प्रसाद के साथ अभी दो लोगों को साथ रहने की अनुमति है।
    • एक उनके खाने-पीने का और दूसरा उनकी दवाओं का ध्यान रखता है।
    • लालू की सुरक्षा में दो शिफ्ट में सुरक्षाकर्मी और पदाधिकारी तैनात रहते हैं।
    • एक शिफ्ट में करीब 25 सुरक्षाकर्मी और पदाधिकारी वहां तैनात रहते हैं।
    • इससे पहले शनिवार को भी सदर डीएसपी और सिटी डीएसपी ने रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू के वार्ड की जांच की थी।
    • उस दिन भी तलाशी करीब आधे घंटे तक चली थी।

    लालू के वार्ड की सुरक्षा बढ़ाई :

    रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वार्ड की घेराबंदी कर दी गई है। स्कैनर लगा दिया गया है। स्कैनर से होकर ही डॉक्टर और सेवादारों को जाने की अनुमति है। सेवादारों को पुलिस ने निर्देश दिया है कि वह सामान और खाना सुरक्षाकर्मियों को दे दें। कमरे में जाने की जरूरत नहीं है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।