गोवा: होटल में मृत मिली महिला, हत्या का मामला दर्ज

Dead woman found dead in Goa hotel

हिमाचल प्रदेश से आई थी ये महिला

अंजुना पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया

पणजी (एजेंसी)। उत्तरी गोवा में अरपोरा स्थित एक होटल में शनिवार को हिमाचल प्रदेश से आई एक महिला मृत पाई गई। पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला है। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान अलका सैनी (25) के रुप में हुई है और उसने 20 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में चेकइन किया था। पुलिस ने कहा, ‘हमें उसकी गर्दन पर चाकू के निशान मिले है। होटल कर्मचारी द्वारा शनिवार को कमरे की साफ-सफाई के लिए पहुंचने पर उनका शव मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल के सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति कमरे से बाहर आते हुए देखे गए जबकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर छानबीन शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अंजुना पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें