हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ भाजपा से भारत...

    भाजपा से भारतीय संविधान को सर्वाधिक खतरा: कुलदीप शर्मा

    Kuldeep Sharma

    करनाल लोकसभा रंण। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने गिनवाई भाजपा की नाकामियां

    • -कहा: बीजेपी वाले किसी का काम नहीं करते, चाहे कोई गिड़गिड़ता रहे

    सच कहूँ/विजय शर्मा
    करनाल। ज्यों-ज्यों चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा  (Kuldeep Sharma) भाजपा पर आक्रामक होते जा रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा को देश के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा से भारतीय संविधान और आर्थिक आजादी को भाजपा से सबसे ज्यादा खतरा है।

    भाजपा शासनकाल में लोगों की आर्थिक रूप से कमर टूट चुकी है। रोजगार के साधन खत्म हो चुके हैं। व्यापारी वर्ग बेहाल हो चुका है। नोटबंदी और जीएसटी की गलत नीतियों के कारण आज देश पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। वहीं पर देश के संविधान को भी भाजपा से खतरा है। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हुई है।

    कुलदीप शर्मा ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा पर जमकर तंज कसे। इस बीच उन्होंने हरियाणवी लहजे में लोगों को कहा कि बीजेपी वाले किसी का काम नहीं करदे, चाहे कोई बंदा रींग-रींग कै मरजिया और न ही ये काम पड़े पै कहीं किसी नै ढूंढे पांदे। भाजपा नेता जनता से हमेशा दूरी बनाकर रखते हंै और चुनाव के दिनों में लोगों के बीच आकर धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगते हैं।

    देश का बीते 5 सालों में विकास नहीं विनाश हुआ है

    कुलदीप शर्मा ने कहा कि यदि भाजपा ने बीते पांच सालों में विकास किया है तो वह विकास के नाम पर वोट मांगे लेकिन भाजपा नेता यह भली-भांति जानते हैं कि देश का बीते पांच सालों में विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है। बीते पांच साल का हिसाब देने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा ओच्छे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी। अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि वह उनके बीच से हैं और हमेशा उनकी सेवा के लिए तैयार हैं।

    पत्नी और पुत्र भी जीत के लिए बहा रहे पसीना

    लोकसभा चुनावों को प्रत्याशी लोगों से सम्पर्क करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं वहीं पर कांगे्रस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने ट्रेक्टर, उनकी पत्नी नीलम शर्मा ने मोटरसाइकिल और बेटे चाणक्य ने पैदल चलकर मांगे वोट। कांग्रेस प्रत्याशी अपने परिवार संग चुनाव प्रचार अभियान में बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अलग-अलग विधानसभाओं में उनके अलावा उनकी पत्नी और बेटे भी लोगों से सम्पर्क साध रहे हैं। आज कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने ट्रैक्टर चलाकर जहां लोगों को प्रभावित किया वहीं पर उनकी पत्नी नीलम शर्मा भी गरीब रथ बनाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची। कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा ने करनाल सदर बाजार में पैदल रोड शो कर वोट मांगें।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।