हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home खेल हैदराबाद को प...

    हैदराबाद को पस्त कर मुंबई प्लेआफ में पहुंचा

    Hyderabad beat Mumbai

    मुंबई ने 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जवाब में हैदराबाद ने भी 162 रन बना दिए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा

    मुंबई (एजेंसी)। यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह के शानदार सुपर ओवर से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सांसों को रोक देने वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर आईपीएल-12 के प्लेआॅफ में जगह बना ली। मुंबई इस तरह प्लेआॅफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। मुंबई ने ओपनर क्ंिवटन डी कॉक (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतक से 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि हैदराबाद ने मनीष पांडेय के नाबाद 71 रन से छह विकेट पर 162 रन बनाए। पांडेय ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर स्कोर बराबर कर दिया जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में जाकर हुआ।

    यह इस टूर्नामेंट का दूसरा सुपर ओवर था। मुंबई के प्लेआॅफ में पहुंचने के बाद अब प्लेआॅफ की चौथी टीम के लिए मुकाबला हैदराबाद, राजस्थान, कोलकाता और पंजाब के बीच रह गया है। चेन्नई और दिल्ली की टीमें पहले ही प्लेआफ में पहुंच चुकी हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की ओर से मनीष पांडेय एक छोर संभाले हुए स्कोर आगे बढ़ाते रहे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। हालांकि रिद्धिमान साहा (25) और मार्टिन गुप्तिल (15) ने टीम को 40 रन की अच्छी शुरुआत दी।
    कप्तान केन विलियम्सन मात्र तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विजय शंकर ने 12 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने अभिषेक शर्मा को आउट किया। मनीष पांडेय का मोहम्मद नबी ने अच्छा साथ दिया और दोनों ने स्कोर को बढ़ाना जारी रखा।

    नबी ने 18वें ओवर में लसित मलिंगा की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर हैदराबाद को मुकाबले में बनाए रखा। हैदराबाद को अब अंतिम दो ओवर में 29 रन चाहिए थे। 19वां ओवर बुमराह डाल रहे थे। उनकी पहली चार गेंदों पर चार सिंगल गए। लेकिन पांचवीं गेंद पर पांडेय ने चौका लगा दिया। छठी गेंद फुलटॉस थी और पांडेय ने इस पर भी चौका लगा दिया। हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे और गेंद हार्दिक पांड्या के हाथ में थी। पहली गेंद पर एक रन गया। दूसरी गेंद पर भी सिंगल गया। तीसरी गेंद पर नबी ने छक्का मार दिया। अब तीन गेंदों पर हैदराबाद को नौ रन की जरुरत थी। लेकिन नबी (31) ने चौथी गेंद पर कैच दे दिया। पांचवीं गेंद पर दो रन गए और आखिरी गेंद पर हैदराबाद को सात रन चाहिए थे। पांडेय ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर स्कोर टाई कर  दिया और मैच फैसले के लिए सुपर ओवर में चला गया।

    टूर्नामेंट का दूसरा सुपर ओवर

    मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह सुपर ओवर डाल रहे थे और पहली ही गेंद पर मनीष पांडेय दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। दूसरी गेंद पर एक रन गया। तीसरी गेंद शार्ट थी और नबी ने बॉल को मिड विकेट के ऊपर से छक्के के लिए उड़ा दिया। चौथी गेंद पर नबी बोल्ड हो गए और इसके साथ ही हैदराबाद के कुल आठ रन बने। हैदराबाद के लिए सुपर ओवर लेग स्पिनर राशिद खान डाल रहे थे और हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर छक्का मार दिया और दूसरी गेंद पर एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड के दो रन लेने के साथ ही मुंबई प्लेआॅफ में पहुंच गई। मैन आॅफ द् मैच मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।