हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश शाह आज मध्यप्...

    शाह आज मध्यप्रदेश में करेंगे प्रचार

    Amit Shah

    भोपाल (एजेंसी)

    भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज मध्यप्रदेश के दो संसदीय क्षेत्रों धार और रतलाम में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शाह सुबह करीब साढ़े 11 बजे धार संसदीय क्षेत्र के मनावर में और दोपहर डेढ़ बजे रतलाम संसदीय क्षेत्र के अलीराजपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आम जनता से समर्थन मांगेंगे। इन दोनों संसदीय क्षेत्रों समेत प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों उज्जैन, देवास, इंदौर, खंडवा, मंदसौर और खरगोन में 19 मई को अंतिम चरण में मतदान होना है। इन सभी क्षेत्रों में इन दिनों चुनाव प्रचार चरम पर है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।