हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश भाकपा माओवादि...

    भाकपा माओवादियों ने दो वाहनों में लगायी आग

    Fire

    गया (एजेंसी)

    बिहार में उग्रवाद प्रभावित गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के संखवा गांव के निकट प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के दो वाहनों में आग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सबलपुर पेट्रोल पंप के निकट सड़क का निर्माण कराया जा रहा था।

    कल देर रात 15 से 20 की संख्या में उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादियों ने संखवा गांव के निकट धावा बोला। इसके बाद माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। सूत्रों ने बताया कि माओवादियों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की।

    मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना का कारण माओवादियों को लेवी नही दिया जाना बताया जाता है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस माओवादियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।