हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    अमेरिका में वेनेजुएला दूतावास से गिरफ्तार चार लोगों की सशर्त रिहाई का आदेश

    America

    वाशिंगटन (एजेंसी)

    अमेरिका की एक अदालत ने गत गुरुवार को वाशिंगटन स्थित वेनेजुएला दूतावास से गिरफ्तार किये गये चार लोगों को सशर्त रिहा करने का आदेश शुक्रवार को दिया। न्यायाधीश माइकल हार्वे ने कहा कि चारों लोगों को इस शर्त पर रिहा किया जाएगा कि वे वाशिंगटन स्थित वेनेजुएला दूतावास के 100 फुट के दायरे में नहीं जाएंगे। साथ वेनेजुएला के विपक्ष के नेता जुआन गुएडो के अमेरिकी प्रतिनिधियों से दूर रहेंगे। वे अदालत की अनुमति लिये बिना विदेश दौरे पर नहीं जाएंगे तथा अदालत के अधिकारियों के साथ जांच करने के लिए साप्ताह में एकबार फोन से बात करेंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को पूर्वाहन 11 बजे होगी। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की गोपनीय सेवा तथा विदेश विभाग की पुलिस ने वाशिंगटन स्थित वेनेजुएला दूतावास में छापा मारकर गत गुरुवार को मार्गरेट फ्लावर्स, कीवेन जीस, एड्रिएन पाइन और डेविड पॉल को गिरफ्तार किया था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।