हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश बांग्लादेश ने...

    बांग्लादेश ने पाक नागरिकों के वीजा पर लगाई रोक

    Bangladesh, Stays, Imposed, Pak, Visa

    नई दिल्ली एजैंसी । पाकिस्तान के साथ राजनयिक गतिरोध के बीच इस्लामाबाद स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने एक सप्ताह के लिए पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी है। बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश ने 1971 के मुक्ति संग्राम के कई युद्ध बंदियों को फांसी देने का 2013 में फैसला किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। पाकिस्तानी उच्चायुक्त को वीजा देने से इनकार करने के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बीते एक साल के काफी तल्ख हुए हैं।

    नए कदम पर बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि आप इसे पाकिस्तानी रुख के विरोध का संकेत कह सकते हैं। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि वीजा जारी करने के प्रभारी बांग्लादेशी राजनयिक पाकिस्तानियों के आवेदन को आगे बढ़ाने से बच रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान ने उनके आधिकारिक वीजा की अवधि बढ़ाने के आवेदन को चार महीनों से अटका रखा है। बांग्लादेशी अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने बांग्लादेश उच्चायोग के वीजा मामलों के काउंसलर इकबाल हुसैन के हवाले से कहा कि पाक नागरिकों को वीजा जारी किया जाना निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उच्चायोग के वीजा काउंटर 13 मई से बंद है।

    गौरतलब है कि ढाका में पाकिस्तानी उच्चायोग इकबाल हुसैन के परिवार के सदस्यों का वीजा आवेदन आगे नहीं बढ़ा रहा। इसके कारण हुसैन अपने परिवार से नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, ढाका ने बांग्लादेश में पाकिस्तान की नई उच्चायुक्त के तौर पर सकलैन सैयदाह का नामांकन स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने वीजा की अवधि बढ़ाने में देरी की है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।