हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सेंसेक्स 140 ...

    सेंसेक्स 140 अंक और निफ्टी 29 अंक उछला

    Sensex

    मुम्बई (एजेंसी)।

    अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले निवेशकों के लिवाल बनने से बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 140.41 अंक की तेजी में 39,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 39,110.21 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.80 अंक की बढ़त में 11,737.90 अंक पर पहुंच गया।

    सेंसेक्स बढ़त के साथ 39,086.21 अंक पर खुला। बाजार में आज दिन भर उठापटक होती रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,249.08 अंक के दिवस के उच्चतम और 38,903.87 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.36 प्रतिशत की तेजी में 39,110.21 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से पांच कंपनियां लाल निशान में और 24 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि इंफोसिस के शेयर दिन भर के उतार चढाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए। निफ्टी भी छलांग लगाकर 11,727.95 अंक पर खुला । कारोबार के दौरान 11,784.80 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,682.80 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.25 प्रतिशत की तेजी में 11,737.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 16 कंपनियां गिरावट में और 34 तेजी में रहीं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।