हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश कुपवाड़ा में ...

    कुपवाड़ा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    Murder

    श्रीनगर (एजेंसी)

    जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक जिले के हंदवाड़ा शहर के बाबागुंड गांव में अब्दुल माजिद शाह (56) नमाज अदा करने के लिए अपने घर से बाहर निकले तभी अचानक कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पड़ोसी उन्हें तुरंत नजदीक के एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार अब्दुल माजिद शाह का संबंध जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) से था। गौरतलब है कि सरकार ने इस वर्ष मार्च में जेकेएलएफ पर प्रतिबंध लगा दिया था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।