हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश मिर्जापुर में...

    मिर्जापुर में सोते समय महिला की धारदार हथियार से हत्या

    Murder

    मिर्जापुर (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पथरौरा गांव निवासी मुन्ना सोनकर की पत्नी भागीरथी देवी (45) सोमवार मध्यरात्रि घर में सो रही थी। इस बीच अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।