हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली बीजेपी...

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी

    Delhi BJP chief Manoj Tiwari threatens to kill him
    •  पुलिस ने दर्ज किया केस

    नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी दी है। बीजेपी सांसद को किसी अनजान शख्स ने मोबाइल पर मेसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। तिवारी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मेसेज शुक्रवार की दोपहर भेजा गया था, जिसे सांसद ने शनिवार को देखा। बीजेपी सांसद ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि धमकी मनोज तिवारी के पर्सनल मोबाइल फोन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर भेजी गई। दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल ने बताया कि बीजेपी सांसद ने इस मेसेज को शनिवार शाम देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे