हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश कार की चपेट म...

    कार की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत, चालक की हत्या

    Murder

    पटना (एजेंसी)

    बिहार में राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके में आज तड़के कार की चपेट में आने से तीन बच्चों की हुयी मौत से आक्रोशित लोगों ने चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तेज रफ्तार कार ने ओल्ड बाईपास स्थित कुम्हरार इलाके में सड़क किनारे तीन बच्चे समेत चार लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

    घटना से आक्रोशित लोगों ने कार चालक और वाहन पर सवार एक अन्य की पिटाई कर दी। इस घटना में कार चालक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू (11) , रोहित (13) और हरेन्द्र (09) के रूप में की गयी है। घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।