हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश बाराबंकी मुठभ...

    बाराबंकी मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

    Pilibhit Encounter
    File Photo

    बाराबंकी (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो इनामी बदमाशों को मार गिराया । मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर और कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंन बताया कि गुरुवार रात दो बदमाश रामनगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहे थे।

    सूचना पर पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के सूरतगंज कस्बे में घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई और दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुमित श्रीवास्तव और कांस्टेबल शमशुल हसन भी बदमाशों की गोली से घायल हो गए।

    उन्होंने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सीतापुर निवासी बदमाश जुबेर और लोबान की मृत्यु हो गई । इन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट आदि के 36 से अधिक मामले दर्ज हैं । दोनों अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि ये अपराधी बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जिले में आए हुए थे । उनके पास से हथियार बरामद किए गये हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।