हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ यमुनानगर में ...

    यमुनानगर में आंधी के साथ बरसात

    Rain with a storm in Yamunanagar

    यमुनानगर (लाजपत रादौर)। हरियाणा के अम्बाला व यमुनानगर में वीरवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली व तेज आंधी से जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। ऐसी ही घटना बिलासपुर कस्बे के सरकारी अस्पताल में स्टॉफ नर्स की कार पर पेड़ टूटकर गिर गया।
    उधर हरियाणा व राजधानी के ज्यादातर इलाकों में वीरवार को उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिन जिलों में अच्छी बरसात हुई है, वहां पारा सामान्य से कम रहा। पिछले 24 घंटे में जीटी बेल्ट में अच्छी बारिश हुई है। करनाल में 29.5 और कुरुक्षेत्र में 30.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब मॉनसून 13 जुलाई को फिर से एक्टिव होगा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।