हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सूने मकान पर ...

    सूने मकान पर चोरों का धावा, जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    Dabwali News
    Sanketik photo
    •  बंद मिले घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे

    गोलूवाला, सच कहूँ न्यूज। अज्ञात चोरों ने गुरुवार रात सूने मकान पर धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरातों व नकदी के साथ कई चीजों पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने मकान संभाला तो उक्त सामान गायब पाकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार अपनी बीमार बेटी का इलाज करवाने बीकानेर गया हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका निरीक्षण किया।

    • चोरी की यह घटना गोलूवाला निवादान के वार्ड नम्बर 16 की है।

    जानकारी के अनुसार अंकित कुमार पुत्र विजय शंकर ब्राह्मण ने गोलूवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका परिवार बीमार बहन का इलाज करवाने के लिए छह जुलाई को बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल गया हुआ है।

    • वह खुद दस जुलाई को ही घर लौटा था।

    • वह रात्रि को इसी कस्बे में रहने वाले अपने मामा गोवर्धन के घर जाकर सो जाता था।

    • गुरुवार को भी वह अपने मकान को ताला लगा कर अपने मामा के घर सोने चला गया।

    • शुक्रवार अल सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे हुए देखकर उसे सूचना दी।

    घर आया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों ने रात के समय किसी वक्त छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर करीब आठ तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, आठ हजार रुपए नकद, एक एलईडी, एक गैस चूल्हा चोरी कर लिया। चोरी हुए सोने के सामान में चार नथ, दो चेन, छह टॉप्स, दो हार, चार अंगूठी जबकि चांदी के सामान में 90 सिक्के, चार पाजेब, एक थाली, चार चांदी के गिलास, चार लोटे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विजय कुमार व्यास कस्बे में किराना की दुकान चलाते हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    • छत्त के रास्ते घर में किया प्रवेश

    गोलूवाला थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि जहां यह मकान बना हुआ है उस जगह दो विद्यालय संचालित हैं। चोरों ने एक विद्यालय की दीवार का सहारा लेकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और ताले तोड़ डाले। अलमारी में से सामान चोरी किया। जाते समय घर के मुख्य दरवाजे के पास बने कमरे का गेट खोल कर बाहर निकल गए। चोरों ने मुख्य दरवाजे के ताले को हाथ तक नहीं लगाया।

    कमरे का गेट अंदर से बंद था जिसे खोल कर वे आसानी से बाहर निकले। वहीं जिस कमरे में सारा सामान पड़ा था उसका कुंडा चोरों ने उखाड़ दिया। चोरों की संख्या तीन-चार बताई जा रही है। थाना प्रभारी सारण के अनुसार चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।