हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अबोहर व किक्क...

    अबोहर व किक्करखेड़ा की साध-संगत ने मासिक नामचर्चा में गाया गुरुयश

    Abohar and Kikkarkhera's sadhakas have sung in the monthly nomination

     साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार को राशन व एक लड़की की स्कूल फीस अदा की

    अबोहर (सुधीर अरोड़ा/ नरेश बजाज)। डेरा सच्चा सौदा के विभिन्न ब्लाकों की मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन अलग-अलग जगहों पर किया गया। जानकारी के अनुसार ब्लॉक अबोहर की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा सुभाष नगर स्थित नामचर्चा घर में व ब्लॉक किक्करखेड़ा की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किक्करखेड़ा स्थित नामचर्चा घर में किया गया। इस दौरान कवीराजों द्वारा संत महात्माओं की गुरु महिमा का गुणगान गाया और ग्रन्थों के माध्यम से शब्दवाणी की और अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए।

    ब्लॉक अबोहर की नामचर्चा के दौरान जोन नंबर 5 की साध-संगत ने एक अति जरूरतमंद परिवार को राशन वितरण किया गया। साथ ही एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की पढ़ाई के दौरान उसके परिवार को फीस भरने की राशि भेंट की गई। ब्लॉक अबोहर की नामचर्चा की कार्यवाही ब्लॉक भंगीदास सतीश बजाज इन्सां व किक्करखेड़ा में ब्लॉक भंगीदास सुखचैन सिंह इन्सां द्वारा चलाई गई। ब्लॉक अबोहर की नामचर्चा के दौरान स्टेट मेंबर कृष्ण लाल जेई, राज सचदेवा, समस्त ब्लॉक समिति सेवादार और ब्लॉक किक्करखेड़ा की नामचर्चा के दौरान मोहन लाल इन्सां, राम प्रताप नोखवाल इन्सां आदि समस्त ब्लॉक समिति सेवादार, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित हुई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।