हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीएम आवास के ...

    सीएम आवास के बाहर व्यक्ति ने खाया जहर

    Person eaten out of CM house
    • मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास के बाहर एक व्यक्ति ने बुधवार को अचानक जहर खा लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई। उसे गंभीर हालत में सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यक्ति की पहचान चरखी दादरी के गाँव इमलोटा निवासी नेत्रपाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नेत्रपाल सीएम विंडो पर दी अपनी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान था। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र सवाल उठाए हैं।

    इस सबंध में उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया। उसने सीएम विंडो पर भी शिकायत डाली। कार्रवाई नहीं होने पर वह मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलने बुधवार को चंड़ीगढ़ आ गया। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने के बाद वहां तैनात कर्मियों से सीएम से मिलने की बात कही। जब वह सीएम से नहीं मिल सका तो जेब से जहर निकालकर खा लिया। यह देखकर वहां तैनात कर्मियों में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।