हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home देश जौनपुर से छत्...

    जौनपुर से छत्तीसगढ़ घूमने गये दम्पति समेत चार झरने में डूबे

    Jaunpur

    जौनपुर (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से छत्तीसगढ़ घूमने गये एक दम्पति समेत परिवार के चार सदस्यों की मनेंद्रगढ़ में तारा बहरा झरना में स्नान करते समय डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के शाहगंज क्षेत्र के एराकियाना मोहल्ला निवासी तारिक का 22 वर्षीय पुत्र ताहिर अपनी पत्नी 20 वर्षीय सहाना के साथ अपने बहनोई के यहां छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शरीक होने के बाद सोमवार को तारिक का बहनोई नियाज(28) और उनकी पत्नी सना (18) के साथ घूमने तारा बहरा झरना में नौका विहार करने पहुंचे थे। घूमने के बाद वे लोग बाद स्नान करने लगे और डूब गये।

    सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से उनकी तलाश की। सोमवार रात तक दो शव बरामद हो सके, अन्य की तलश जारी है। इस घटना की सूचना से शाहगंज में मातम का माहौल है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।