गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में दुष्कर्म में विफल रहने पर बेटी की हत्या करने वाले कलयुगी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) विपुल श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के विशुनपुर राजा गांव निवासी जयप्रकाश गुप्त की पत्नी का छह वर्ष पूर्व निधन हो गया था और वह अपनी 20 वर्षीय पुत्री के साथ रहता था। कुछ दिन पहले उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध जताने पर पुत्री की गला दबा कर हत्या कर दी थी। अपराध छिपाने के लिए हैवान ने चाकू से गला काटकर सिर जिले के उरूवा थाना में फेंक दिया था। उन्होने बताया कि गांव के चौकीदार के तहरीर पर पुलिस ने शनिवार रात हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जय प्रकाश के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसकी निशानदेही पर बेटी का कंकाल एवं हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है।
ताजा खबर
Farmers News: मार्च में किसान करें ये खेती, हो जाएंगे मालामाल, जानिये यहां पर
Farmers News: भगत सिंह। म...
White Hair: सिर्फ 2 चम्मच हल्दी पाउडर और सारे सफेद बाल काले! जानें कैसे लगाएं
White Hair: आजकल अनहेल्दी...
आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात, यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (...
Haryana Weather: हरियाणा वालों हो जाओ अलर्ट, इस तारीख को आ रहा है दो पश्चिमी विक्षोभ
Haryana Weather: हिसार, स...
IND vs ENG Semi Final: सेमीफाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को दी चुनौती, जानिए
IND vs ENG Semi Final: मु...
Business Ideas: “छोटे शहरों में बड़े सपने, कम पूंजी में शुरू करें ये 4 बिजनेस और बढ़ाएं अपनी कमाई”
Business Ideas: राजेन्द्र...
डेरा श्रद्धालुओं ने 15 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया
परिवार ने भावुक होकर पूज्...















