हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    रूस के जंगलों में लगी आग पर पाया काबू

    Fire

    मॉस्कों (एजेंसी)। रूस के जंगलो में लगी भीषण आग (Fire) पर अग्निशामक दल के अधिकारीयों ने सोमवार को पूरी तरह से काबू पा लिया। रूसी हवाई वन संरक्षण सेवा विभाग की और से जारी बयान के अनुसार, “ रूस के जिस-जिस क्षेत्र के जंगल में आग लगी थी, उन सब पर सोमवार को काबू पा लिया गया है।” उल्लेखनीय है कि रूस और साइबेरिया के कई क्षेत्रों में जुलाई और सितंबर के बीच जंगलों में आग लग गयी थी जिसके बाद इन क्षेत्रों में आपातकाल की स्थित घोषित कर दी गयी थी। जंगलों में आग लगने के बाद से ही रूस हवाई माध्यम से आग बुझाने का प्रयास कर रहा था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।