हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश अदालती आदेशों...

    अदालती आदेशों के बावजूद मरयम को जेल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं

    Maryam

    इस्लामाबाद (एजेंसी)।

    चौधरी चीनी मिल मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में न्यायिक हिरासत काट रहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी एवं पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज शरीफ को एक छोटे कमरे में रखा गया है जिसमें खटमल और मच्छरों की भरमार है ।

    नवाज शरीफ के निजी चिकित्सक अदनान खान ने दावा किया है कि अदालती आदेशों के बावजूद मरयम को जेल अधिकारी पर्याप्त सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहे हैं । मरयम और उनके चचेरे भाई यूसुफ अब्बास को चौधरी चीनी मिल मामले में लाहौर की एक जवाबदेही अदालत ने पिछले महीने न्यायिक हिरासत में भेजा था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।